प्रेम आजकल (वैलेंटाइन स्पेशल)प्रेम प्रेम हर कोई करेप्रेम करे न कोयपर्स जो खाली रहे कभीपास न कोई होय lबैक बैलेंस को देखकरजो रिश्तों को ढोएचार दिनों की चांदनीफिर अंधियारा होय lसमय बड़ा अनमोल हैव्यर्थ न इसको गंवाप्रेम रोग जो लग जाएमिले न कोई दवा lवेलेंटाइन डे के नाम परमची गंद चहूं ओरऐसी काली रात है येजिसकी न होती भोरअपनी सनातन संस्कृतिचले हैं पीछे छोड़पश्चिमी फैशन को लिएलगा रहे सब दौड़- सुभाष
Sunday, February 12, 2023
Sunday, October 16, 2022
जिस घर में अहोई अष्टमी की,
पूजन विधिपूर्वक होती है
माँ अहोई की किरपा से आयु ,
संतान की लम्बी होती है l
कार्तिक कृष्णपक्ष की अष्टमी को
हर साल है आता दिन पावन ,
इस दिन माँ पार्वती जी की
हर घर में जलती ज्योति है l
जिस घर...
हर नारी अहोई मैया से ,
सन्तान का सुख बस मांगती है l
माता की करुणा के आगे ,
सुख वैभव लगती छोटी है l
जिस घर...
गेरू से बना माँ की तस्वीर
रोली पुष्प दीप से पूजा करे
गेहूं के दाने हाथ लिए
सुने कथा जब प्रारम्भ होती है
३) गेरू से बना माँ की तस्वीर
रोली पुष्प दीप से पूजा करे
गेहूं के दाने हाथ लिए
सुने कथा जब प्रारम्भ होती है
सुभाष बोस
Saturday, July 23, 2022
वक़्त
Tuesday, May 31, 2022
तन्हा
तन्हा
सुन ले सुन ले
संतो की वाणी
तर जाएगा
तू प्राणी l
मोह माया को तज के
रे बन्दे, प्रभु नाम भज ले,
पार लगेगी तेरी नाव रे l
कर ले तू धरम,
मत रख ये
भरम
धन दौलत संग जाएगा l
न घोड़े हाथी,
न संगी
साथी
तू खाक तन्हा हो जाएगा l
सुभाष बोस
Monday, May 30, 2022
तलाश
ठूँठ में संवेदना की
छाँव तलाशती हूँ
वीरान खंडहरों में अपना
गाँव तलाशती हूँ l
दिल लगाया हमेशा
अनजान भंवर से
अब जो डूबी तो अपनी
नाव तलाशती हूँ l
सुभाष
उसk प्रेम की बातें
उसK प्रेम की बातें *************** सफलता प्राप्ति के लिए लगन और मेहनत के बावजूद कई लोगों को अपनी काम पर यकीन नहीं होता और वो किस्मत का दा...



